पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 85 घायल

शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 85 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना. नजदीकगूंदीसर गांव में रविवार को एक शवयात्रा पर बड़ी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार करते हुए चिकित्साकर्मी।

भास्कर संवाददाता | डेगाना

डेगानाके नजदीक गूंदीसर गांव में रविवार को एक शवयात्रा पर बड़ी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे लोग शव यात्रा को छोड़कर भागने लगे। मधुमक्खियों ने करीब 85 लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए डेगाना अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के किशनाराम मेघवाल के अंतिम संस्कार के दौरान रीति-रिवाज के अनुसार मुक्तिधाम के नजदीक पीपल के पेड़ की परिक्रमा की जा रही थी। इसी दौरान बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता जमीन पर गिरा और मधुमक्खियां काटने लगी। इस दौरान लोगों ने जमीन में लोटपोट होकर बचने की कोशिश की लेकिन करीबन 85 लोग मधुमक्खियों के हमले की चपेट में गए। लोग चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे। सरपंच प्रतिनिधि पूनाराम भांबू बिरमाराम बिंदा ने डेगाना राजकीय अस्पताल में घटना की सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस डेगाना के ईएमटी रमेश रॉयल चालक नाथूराम बिडियासर, 108 एंबुलेंस सांजू से ईएमटी मांगीलाल चालक शैतान राम मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत डेगाना अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार शुरू किया गया।

अस्पतालमें घायलों के पहुंचने से पहले ही हुई उपचार की व्यवस्था

सूचनामिलते ही डेगाना के सरकारी अस्पताल की चिकित्सा टीम सक्रिय हो गई और दवाइयां अतिरिक्त बैड की व्यवस्था पहले ही कर ली। ऑफ ड्यूटी पर रहे चिकित्सा कार्मिक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का उपचार शुरू किया। डेगाना बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण ने बताया कि इस दौरान कुल 70 लोगों को भर्ती किया गया, बाकी लोगों को उपचार दिया गया। इस दौरान अस्पताल में प्रभारी डॉ. आरके चौधरी, डॉ. संजय केडिया, डॉ. मेहराम महिया समेत नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...