चौकीदार से की मारपीट
डेगाना. डेगानाकस्बे के बाजार को चोरों से बचाने वाले चौकीदार रामरघुनाथ सारण के साथ असामाजिक तत्व आए दिन रात्रि गश्त में कोई कोई हरकत कर रहे हैं। चौकीदार रामरघुनाथ मेन बाजार में पहरेदारी करता है। सारण ने बताया कि वे कई बार शरारती तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देते हैं। पुलिस कई बार मौके पर नहीं पहुंचती है और मैं भी अकेला पड़ जाता हूं। गुरुवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने गश्त के दौरान उससे शराब पीकर गाली गलौच की। इस पर रामरघुनाथ सारण ने मारपीट और गाली गलौच करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।