स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर
डेगाना. गांवरावलियावास की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह परसाराम डूडी की ओर से स्कूली बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एपीपी जयराम डूडी ने कहा कि गरीब की मदद सहयोग करने से ही पुण्य मिलेगा। कार्यक्रम में रणजीत डूडी, प्रधानाध्यापक शंकरलाल पिंडयार, सोहनलाल,रामनाथ,रामकुंवार, नराज, विकास, जितेन्द्र, देवा, पांचाराम छाबा, हरिराम संत, रूपाराम, रामचन्द्र, परसाराम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने 40 स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरित किए।