- Hindi News
- इधर किराए के मकान से पुलिस की वर्दी, नीली बत्ती और जिंदा कारतूस जब्त
इधर किराए के मकान से पुलिस की वर्दी, नीली बत्ती और जिंदा कारतूस जब्त
भंवरसिनोदिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी शहजाद खां के बुधवार तड़के चलती ट्रेन से भागने की घटना के बाद उसकी तलाशी में जुटी डेगाना पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता हाथ लग गई।
पुलिस ने डेगाना में किराए के एक मकान की तलाशी ली तो वहां पुलिस निरीक्षक की दो वर्दी, जिंदा कारतूस, नीली बत्ती, पुलिस अधिकारी की छड़ी, डंडा, फर्जी परिचय पत्र समेत कई तरह की सामग्री मिली। कार्रवाई की भनक लगने से आरोपी भागने में सफल रहे मगर पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है।
पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि बुधवार तड़के तलाशी अभियान में जुटे डेगाना सीआई नंदराम भादू जाप्ते ने डेगाना की कायमखानी ढाणी में सरदार खां के घर पर दबिश दी। मकान की तलाशी में पुलिस को कपड़ों से भरा एक बैग मिला। बैग को पुलिस ने खोला तो सभी चौंक गए।
सीआई नंदराम भादू ने बताया कि बैग में निरीक्षक स्तर के अधिकारी की दो पुलिस वर्दी, चार जिंदा कारतूस, एक नीली बत्ती, सायरन, 3 पुलिस टोपियां, पुलिस वर्दी के 8 स्टार, 8 राजस्थान पुलिस की प्लेटें, 2 मोबाइल, 3 सिम, राइफल रॉड, घड़ी, चैन, बिना नंबरी एक बाइक सहित पुलिस के काम आने वाली सामग्री बरामद हुई है।
शेषपेज 13 पर
डेगाना. पुलिस कार्रवाई में जब्त किए गए फर्जी पुलिस की वर्दी, मोबाइल, सामान के साथ सीआई नंदराम भादू।