ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं
डेगाना. उपखंडमुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध वाहनों ओवरलोड वाहनों का संचालन बेरोकटोक जारी है। ओवरलोड दौड़ने वाले वाहनों से हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। मुख्य सड़क मार्गों से दिनभर अवैध वाहन गुजरते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पिकअप जीपों में चारा सहित अन्य माल ओवरलोड भरा जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पत्थर भी ओवरलोड भरे जा रहे हैं। ये ट्रैक्टर मुख्य बाजार से तेजी से गुजरते हैं जिससे हादसे का अंदेशा रहता है।