मेगा हाईवे निर्माण से ग्रामीण खुश
पादूकलां. अरनियालासे गुजर रही मेगा हाईवे 458 का निर्माण इन दिनों तेजी से चल रहा है। इससे ग्रामीणों मेें खुशी है। उनका कहना है कि धूल कंकर से निजात मिलेगी। राधाकृष्ण कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार सुपरवाइजर भंवरलाल डूडी ने बताया कि डेगाना से लांपोलाई 32 किमी का एकतरफा डामरीकरण 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा। इसमें सड़क की चौड़ाई 10 फीट के करीब पटरी 1.5 मीटर बनाई जाएगी। समाजसेवी कैलाशचंद फोफलिया ने बताया कि राजमार्ग बनने से ग्रामीणों को फायदा होगा।