पालिका का 20 करोड़ का बजट पारित
डेगानापालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को पालिकाध्यक्ष राधा किशन बिंदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ईओ देवीलाल चौधरी कार्यालय सहायक अशफाक खान ने एजेंडे के साथ वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट अनुमोदन किया। इस मौके पर पालिका में चौकीदार, चपरासी, बागवान सहित संविदा कार्मिकों की प्रदाता एजेंसी से लगाने के प्रस्ताव पढ़कर सुनाएं।
सदन ने सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2016-17 के नगरपालिका के पहले बजट में कुल 20 करोड़ के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में पालिका शहर में काम करवाने को कृत संकल्प है। बैठक मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद सीताराम बिंदा ने पालिका में कर्मचारियों की पद रिक्तता का मुद्दा उठाया। बिंदा ने शहर में कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए कचरा पत्रों को नाकारा बताते हुए कहा कि समय पर कचरा निस्तारण नहीं होने से लोग कचरा पात्र को ही आग लगा रहे है। ईओ देवीलाल चौधरी ने सभी पार्षदों को भामाशाह सीडिंग करवाने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की राशि सीधे लोगों के खाते में डालने की जानकारियां दी।
नगरपालिका साधारण सभा में पालिका उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, पार्षद प्रकाश कुंकणा, सीताराम बिन्दा, प्रतिपक्ष नेता हारून रसीद, भंवरलाल धोजक, विरेन्द्र रिणवां, जितेन्द्र दाधीच, कुलदीपसिंह, पार्षद मंजू पुरोहित, अशोक कुमार, मनोज गिंवारिया, नरेन्द्र मेघवाल, हनुमानमल रेगर, भगवती मुण्डेल, निकिताराज बावरी, विमला रामावत, नंदू कंवर, केशर देवी मेघवाल सहित सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के मुद्दे उठाएं। इस मौके पर नालियों, सड़कों सहित कई बाहरी क्षेत्रों में सफाई नहीं होने पर रोष जताया गया।
डेगाना. पालिकाबैठक में उपस्थित पालिकाध्यक्ष पार्षद।