नौजवानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार : बेनीवाल
नौजवानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार : बेनीवाल
भाजपासरकार नौजवानों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है, चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चुनावों के बाद वादों को भूल गई। प्रदेश भर में अपराधों का बोलबाला है। जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। अपराधी जेल से भाग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को आमजन की कोई फिक्र नहीं है। वही प्रदेश में विपक्ष भी बेहद कमजोर है, अगर मजबूत विपक्ष होता तो आज ये हाल नहीं होते। उन्होंने भाजपा सरकार पर विद्यार्थी मित्रों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर सेवाएं लेने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है। ये विचार खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को डेगाना राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ उदघाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान बेनीवाल ने जाट मुख्यमंत्री की बात भी खुलकर रखी और समस्त किसान समुदाय से एकजुट होने की बात कही। इससे पूर्व खींवसर विधायक का लंगोड़ पहुंचने पर स्वागत किया गया जहां से युवा डेगाना पहुंचे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरधारी मुंडेल, नगरपालिका पार्षद प्रकाश कुंकणा, भंवरलाल बाजिया, हारून रसीद, डूंगर कॉलेज बीकानेर छात्रसंघ अध्यक्ष ज्योति गिटाला, पूर्व मिर्धा कॉलेज अध्यक्ष रेखा बेड़ा, नेमाराम गोदारा, लोकेश गोदारा, बंशीलाल चोयल, डेगाना राजकीय कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष आरती जोशी, महासचिव पूजा चौधरी, संयुक्त सचिव अनिता चौधरी, रामलाल कुलरिया, महेंद्र गिटाला, जितेंद्र सिंवर, ओमप्रकाश कलबदानिया, भंवरलाल गोदारा, हुक्माराम गोदारा, हरिराम खंगवाल, लालाराम महिया, विनोद सामटिया, अशोक टांडी, शुशील भांबू, जाबेर खान, अभिषेक प्रजापत, सुभम सोनी, प्रशांत सोनी, नवराज सिंह सहित युवा मौजूद थे।