पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेगाना कॉलेज में 16 दिन बाद फिर छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उदघाटन

डेगाना कॉलेज में 16 दिन बाद फिर छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उदघाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालय परिसर में हुआ स्वागत

डेगानामें मंगलवार को छात्र संघ कार्यालय का एक बार फिर उदघाटन हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज जाखड़ के साथ 25 जनवरी को सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और सांसद सीआर चौधरी ने छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन किया था। उस समय छात्रसंघ उपाध्यक्ष आरती जोशी, महासचिव पूजा चौधरी और संयुक्त सचिव अनिता चौधरी उपस्थित नहीं हुई थी और अब इन तीनों ही पदाधिकारियों के साथ खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने फिर छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन किया है। यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। इस समारोह को लेकर विवाद पहले से ही चल रहा था। कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को कॉलेज का अवकाश घोषित कर दिया और इस कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं दी थी। उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव को मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर नोटिस भी दिए थे। जिनमें इन तीनों पदाधिकारियों ने होने वाले कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के बाहर करने और समारोह को निजी बताया था। कार्यक्रम तो कॉलेज के बाहर हुआ मगर छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन कॉलेज में ही हुआ। डेगाना, गच्छीपुरा, थांवला, पादूकलां आदि थानों की पुलिस कॉलेज के बाहर मौजूद थी मगर कार्यक्रम के बाद जब छात्रों का हुजूम कॉलेज की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने मौके की नजाकत देखी। छात्र कॉलेज में घुस गए और ताले तोड़ दिए। बेनीवाल ने छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन कर दिया।

डेगाना में उतारेंगे तीसरा मोर्चा

खींवसरविधायक ने कहा कि डेगाना में कई दशकों से दो पार्टियों के लोग राज कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में वे डेगाना से तीसरे मोर्चे का उम्मीदवार उतारकर दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाएंगे, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू की जाएगी। बेनीवाल ने कहा कि पिछले दिनों भास्कर में प्रकाशित शहीद मोडाराम के परिवार की कहानी से वे आहत हुए है। आगामी 29 फरवरी को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वे इस मुद्दे को उठाएंगे। वे टंगस्टन नगरी काे गौरव लौटने का भी प्रयास करेंगे। डेगाना दौरे के दौरान खींवसर विधायक का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

डेगाना. उदघाटनकार्यक्रम के दौरान विधायक बेनीवाल।

खबरें और भी हैं...