स्वयंसेवकों ने एकता राष्ट्रीयता का दिया संदेश, मिलाए कदम से कदम
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को डेगाना शहर की झगड़वास बस्ती क्रमांक 7 में पथ संचलन निकाला। जिसमें अनुशासित स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर बैण्डबाजों की लय पर चल रहे थे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एकता राष्ट्रीयता का संदेश दिया। पथ संचलन का लोगों ने उत्साह और भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे के बीच पुष्प वर्षा द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया। नगर कार्यवाहक रामपाल रेनीवाल ने कहा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 90 वर्षों से समाज को संगठित करने में लगा है। समाज संगठित रहेगा तो देश पर आने वाली हर चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकेगा। इस मौके पर नगर विस्तारक रोहित ने कहा कि राष्ट्र को सबल, समर्थ और संपूर्ण बनाने के लिए समाज को जागृत करने का काम किया जाना चाहिए। उन्होंंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा समाज के हित में काम करते है और आगे भी हमेशा करता रहेगा। इस मौके पर श्रवण, अशोक, अरविन्द टेलर, कानाराम, लालाराम, दीपक पारीक, ताराचंद गरवा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
डेगाना. झगड़वासबस्ती में स्वयंसेवक पथ संचलन निकलते हुए।