मिदियान में गौशाला का किया शिलान्यास
डेगाना| डेगानाके निकटवर्ती ग्राम मिदियान में श्री खेड़ा देव गौ शाला का विधि विधान से शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ से हुआ। इस अवसर पर महंत रामनिवास बालकदास, कीरड़ महंत मनसुख दास के सान्निध्य में यजमानों ने पूर्णाहुति दी।
इस मौके पर महंत रामनिवास महाराज ने कहा कि गाय, गोपाल, गीता, गायत्री तथा गंगा धर्मप्राण भारत के प्राण है। गौमाता पूजनीय है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सभी योनियों में मनुष्य योनी श्रेष्ठ है। यह इसलिए कहा है कि वह गौमाता की निर्मल छाया में अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। महंत मनसुख दास महाराज ने कहा कि गायों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने पंचगव्य के लाभ गिनाए। इस मौके पर बालकदास महाराज ने लोगों से गौ शालाओं में श्रम दान आर्थिक रूप से समय समय पर मदद करने का आह्वान किया।