पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिरण की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

हिरण की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना| डेगानाउपखण्ड के ग्राम दुगोर दासा के पास राडों की ढाणी में गुरुवार शाम अज्ञात शिकारियों ने मादा हिरण की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात का पता चलते ही ग्रामीणों ने शिकारियों का पीछा किया मगर वे भाग गए। शिकारी हिरण का शव नहीं ले जा सके। देर रात को विश्नोई समाज के लोगों मौके पर इकट्ठा हो गए और वारदात पर रोष जताते हुए शिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। रात को नौ बजे तक लोग अस्पताल के बाहर ही एकत्र थे। राडों की ढाणी निवासी सुखाराम विश्नोई पुत्र धन्ना राम विश्नोई ने बताया कि उसके खेत में अज्ञात शिकारियों ने बंदूक की गोलियों से मादा हिरण के पैरों पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अज्ञात शिकारी हिरण के शव को मौके से ले जाने की फिराक में थे। ढाणी के लोग गोलियों की आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर डेगाना पुलिस थाने से एएसआई मोहनसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। विश्नोई समाज के लोग आक्रोश जताते हुए हिरण शव को डेगाना के पशु अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सक को सूचना दी गई, मगर मौके पर चिकित्सकों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए हंगामा किया। अस्पताल में जंवरीलाल विश्नोई, रामनिवास विश्नोई सहित ग्रामीणों ने अस्पताल में रोष व्यक्त किया।