- Hindi News
- प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
डेगाना| डेगानापंचायत समिति कार्यालय में गुरुवार को प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक प्रधान रामपाल महिया की अध्यक्षता में हुई। प्रधान महिया ने कहा कि गांवों में विभिन्न समस्याओं के लिए ग्रामीणों की मांग पर जनप्रतिनिधियों को समय पर संबंधित विभागों के समक्ष प्रशासन के समक्ष रखने की जरूरत है। बैठक में विकास अधिकारी भरतसिंह यादव बाबू गोविंदराम ने पूर्व बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल खालिया, हरिराम पूनियां, छोटा देवी सहित ने समिति के समक्ष विभिन्न प्रकार के प्रकरण रखें।
बैठक में नारायणराम जांगू, लक्ष्मणसिंह रेवंत सहित कई लोगों ने समस्याएं रखी। बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।