मूंडवा स्कूल प्रकरण की जांच
मूंडवा स्कूल प्रकरण की जांच
मारवाड़ मूंडवा| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा के प्रधानाचार्य के खिलाफ अभिभावकों बच्चों की शिकायत की जांच करने डेगाना स्कूल के प्रधानाचार्य मांगीलाल काला ने शुक्रवार को अभिभावकों से संपर्क कर समस्या की जानकारी ली। काला ने स्कूल में अभिभावकों प्रधानाचार्य के साथ वार्ता में दोनों पक्षों से कहा कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों प्रधानाचार्य के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण होना चाहिए। इस दौरान काला ने कहा कि पालिका अध्यक्ष संजय मुंडेल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष तुलसीराम मुंडेल, घनश्याम सदावत, श्यामसुन्दर कंदोई, पार्षद जयप्रकाश भट्टड़, संजय कंदोई तथा लक्ष्मीनारायण गेपाला सहित अभिभावक मौजूद थे।