पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथ संचलन विजय दशमी पर होगा

पथ संचलन विजय दशमी पर होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना | डेगानामें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डेगाना तहसील शाखा की ओर से 3 अक्टूबर को पथ संचलन एवं विजय महोत्सव का आयोजन होगा। वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता छोटूलाल टाक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में अपने महान हिन्दू राष्ट्र के समक्ष आंतरिक बाह्य अनेक चुनौतियां विकट रूप लेते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसी संकट की घड़ी में अपनी कार्य पद्धति के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हुए संपूर्ण स्वयं सेवक शक्ति समाज को जागरूक करने के कार्य में सक्रिय हो। 3 अक्टूबर को विशाल पथ संचलन कस्बे के चिल्ड्रन पार्क से शुरू होगा। इससे पहले स्वयं सेवकों की ओर से शारीरिक प्रदर्शन में योग व्यायाम, प्रहार, सूर्य नमस्कार सहित प्रदर्शन हो रहे है। पथ संचलन को सफल बनाने को लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड वार मोहल्लेवार कार्यकर्ताओं को पथ संचलन में जोड़ते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।