पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथ संचलन आज, जगह जगह होगी पुष्प वर्षा

पथ संचलन आज, जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांजू। राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से मंगलवार दोपहर तीन बजे पथ संचलन का आयोजन होगा। आरएसएस के खण्ड कार्यवाह रामबिलास मोरड़ा ने बताया कि पथ संचलन का सम्पत स्थान कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पीछे रखा गया है। वहां स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात घोष निनाद एवं पताकाओं के साथ संचलन कस्बे के सदर बाजार, गिलों का गट्ठा, मेघवालों का बास तथा मुख्य बस स्टैंड होते हुए कार्यक्रम स्थल राजकीय बालिका विद्यालय प्रांगण में पहुंचेगा। वहां बौद्धिक सत्र होगा। इसे लेकर सोमवार को तैयारियों का दौर जारी था। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को विजया दशमी पर डेगाना में पथ संचलन होगा।