पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेगाना में देवनारायण मंदिर का हुआ शिलान्यास

डेगाना में देवनारायण मंदिर का हुआ शिलान्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना| डेगानाधर्मकांटे के पास तिरुपति नगर में सोमवार को डेगाना तहसील स्तरीय गुर्जर समाज की ओर से अराध्य भगवान देवनारायण मंदिर के शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ।

भामाशाह प्रभू राम गुर्जर लवादर ने सप|ीक देवनारायण मंदिर का श2िलान्यास नींव का मुहूर्त पूजा-अर्चना के साथ किया। पंडित जुगल किशोर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास करवाया। समारोह में मन्दिर विकास समिति सचिव राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि डेगाना में लम्बे समय से समाज के मन्दिर भवन की आवश्यकता थी। समाज विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर भागीरथ मुंडन, प्रेमराज मुंडन, गणपत गुर्जर, नंदराम गुर्जर, महेन्द्र राज गुर्जर, छोटूराम बजाड़, लक्ष्मीनारायण, मोडूराम गुर्जर, जवानाराम बागड़ी, हरिराम गुर्जर ने भी विचार प्रकट किए। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

समारोह में देवनारायण मन्दिर निर्माण, समाज भवन, छात्रावास निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई।

डेगाना. देवनारायण मंदिर िशलान्यास ग्रहण समारोह में पूजा अर्चना करते लोग।