डेगाना में गौशाला संघ की बैठक आयोजित
डेगाना| तहसील कार्यालय में सोमवार को डेगाना तहसील स्तरीय गौशाला संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ अध्यक्ष हनुमान सिंह जाखेड़ा ने कहा कि डेगाना तहसील में 2014-2015 का अनुदान नहीं मिल पाया है। जिससे संचालकों को गोशाला संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष परमा राम कड़वा ने कहा कि तहसील क्षेत्र में गत वर्ष का तीन माह का अनुदान नहीं मिलने से गोशाला संचालकों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में गौशाला संघ के मांगीलाल तोषनीवाल, रामचन्द्र बिंदा, रावता राम दागड़ी, जाखेड़ा सरपंच जगदीश प्रजापत, छोटू सिंह जालसू, हरिराम डूकिया, राजेन्द्र थारोल सहित गौशाला संचालकों ने विचार प्रकट किए। इसके बाद संचालकों ने एसडीएम रिछपाल सिंह बुरड़क को कलेक्टर के नाम हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को गौशालाओं का अनुदान शीघ्र मुहैया कराने के निर्देश दिए।