पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेगाना में कांग्रेस से भाजपा ने छीनी कुर्सी

डेगाना में कांग्रेस से भाजपा ने छीनी कुर्सी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना पंचायत समिति में शनिवार को प्रधान चुनाव में कांग्रेस की लगातार कई वर्षों से चली रही प्रधान की कुर्सी भाजपा ने छीन ली। कांग्रेस का बहुमत पूरा मिलने के बावजूद भाजपा ने राजनीतिक रणनीति से प्रधान भाजपा का बना लिया है। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत में 12 सीटें, भाजपा के पास 9 सीट थीं, जिसमें भाजपा से बागी होकर दो निर्दलीय जीते दोनों को भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिया था। कांग्रेस के पास 12 पूर्ण बहुमत तो भाजपा के पास 11 का आंकड़ा होने के बावजूद कांग्रेस में क्रोस वोटिंग के चलते 1 वोट से भाजपा की दुर्गा गोदारा राजलौता प्रधान बन गईं। इसमें भाजपा की दुर्गा गोदारा को 12 वोट मिले, तो कांग्रेस की मनोहरी देवी को 11 वोट मिले। सहकारिता मंत्री स्थानीय विधायक अजयसिंह किलक ने पूरी राजनैतिक अपनी ताकत दिखाते हुए भाजपा को एक बार फिर कमल खिला दिया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रिछपालसिंह बुरड़क ने भाजपा की प्रधान दुर्गा गोदारा राजलौता को घोषित करते हुए शपथ दिलाई। उसके बाद जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। चुनाव प्रक्रिया में तहसीलदार हवासिंह वर्मा, पुलिस सीआई नदंराम भादू, बीडीओ भरतसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में प्रशासन पुलिस मौके पर थी।