- Hindi News
- एसडीएम तहसीलदार ने किया अनेक गांव का दौरा
एसडीएम तहसीलदार ने किया अनेक गांव का दौरा
डेगाना. ग्रामपंचायत गुणसली के आईटी केंद्र सहित विभिन्न गांवों का शनिवार को उपखंड अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क तहसीलदार ब्रह्मलाल जाट ने भामाशाह योजना के आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने आईटी केंद्र में सोमवार से गुणसली में शुरू होने वाले भामाशाह योजना शिविर को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर मौका देखा। गुणसली ग्राम सेवक रामनिवास डूडी, सहायक ग्राम सेवक संतोष चौधरी सहित कर्मचारियों को आवेदन प्रपत्रों को पूर्णतया सही भरकर जमा करने के दिशा-निर्देश दिए। ग्राम कुत्यासनी खुर्द में भामाशाह योजना को लेकर चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। पटवारी धर्मेंद्र गोदारा प्रपत्र भरते मिले। ग्रामीणों को एसडीएम ने शिविर में सही जांच करने के बाद प्रपत्र जमा करवाने को कहा।
निरीक्षण