पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में कमरे की छत गिरी

स्कूल में कमरे की छत गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना | यहांके सबसे पुराने जर्जर भवन में चल रहे राउप्रा विद्यालय के कमरे की बुधवार सुबह अचानक पांच बजे छत टूटकर नीचे गिर गई। छत गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मोहल्लेवासी उठ गए। मोहल्ले वालों ने सुबह उपखंड अधिकारी विद्यालय के अध्यापकों को सूचना दी। एसडीएम रिछपाल सिंह बुरडक ने तुरंत मौके पर अध्यापकों मोहल्लेवासियों से हादसे की जानकारी ली। एसडीएम ने दूसरे कमरों का भी जायजा लिया और बीईईओ मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे जर्जर कमरों में क्लास लगाने को भी कहा। लोगों ने कहा कि स्कूल की हालत बेहद जर्जर है। दानाराम ने बताया कि स्कूल के भवन के एक हिस्से में बने चार पांच कमरे जर्जर हैं।