सम्मेलन को लेकर मंत्री ने किया दौरा
डेगाना. प्रदेशसरकार के 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जयपुर चलने का आह्वान किया। किलक ने बताया कि डेगाना मंडल में 171 बूथों से 1010 कार्यकर्ता जयपुर कूच करेंगे। किलक ने पुंदलोता, डेगाना, किरड, कीतलसर, चुई सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जारोड़ा, मंडल महामंत्री भंवर सिंह राजोद, जितेंद्र दाधीच, पवन पुरोहित सहित कार्यकर्ता उनके साथ थे।
डेगाना. गांवोंका दौरा करते सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक।