बाइक फिसलने से युवक घायल
थांवला. गांवटेहला में सूदवाड़ रोड पर मोटरसाइकिल फिसलने से व्यक्ति घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार टेहला निवासी लालस्या पुत्र जंवरीस्या डेगाना से अपने गांव लौट रहा था सामने से रही एक गाड़ी को साइड देते समय बाइक फिसल गई इससे उसके चेहरे एवं सिर पर गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों की मदद से पायलट सोमेश्वर काला एवं ईएमटी मूलसिंह ने 108 एम्बुलेंस से थांवला के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉ. प्रकाश कुमार ने अजमेर रेफर कर दिया।