डेगाना कूच आज
लाडनूं. राजपूतनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी की जयंती पर डेगाना में मंगलवार को होने वाले क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए लाडनूं तहसील से बड़ी तादाद में क्षत्रिय युवक डेगाना जाएंगे। कसूंबी गांव में एक बैठक का आयोजन करके राजपूत युवा नेता नरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में सरदार सिंह, नरपत सिंह, विष्णु सिंह, नंद सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद थे।