लाडनूं से ढाई हजार भाजपाई जाएंगे जयपुर
लाडनूं| विधायकमनोहर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए देश भर में अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाकर हमें एक विश्वरिकार्ड बनाना है। उन्होंने यहां भाजपा कार्यालय में अपने मोबाइल से निशुल्क मिस कॉल करके सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि देश भर में सुशासन कायम करने में केवल भाजपा ही सक्षम है, इसलिए भाजपा को मजबूत बनाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित करें। उन्होंने 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाली रैली में कूच करने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि लाडनूं शहर ग्रामीण क्षेत्र से 2500 से अधिक कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। इनके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में छोटी गाड़ियां भी होंगी। 13 दिसंबर को सुबह 6 बजे सभी बसें रवाना हो जाएंगी। सदस्या अभियान के लिए लाडनूं ग्रामीण क्षेत्र में दशरथ सिंह दुजार तथा शहरी क्षेत्र का संयोजक सुरेश सोनी को बनाया गया है। जयपुर कूच के लिए ग्रामीण क्षेत्र से ओमप्रकाश बागड़ा तथा शहरी क्षेत्र से मुरलीधर सोनी को संयोजक बनाया गया। बैठक में पालिका अध्यक्ष बच्छराज नाहटा, उपाध्यक्ष याकूब शेख, गणेश चबराल, ताजू खां मोयल, प्रेमदास स्वामी, सहीराम राहड़ कसूंबी, रविंद्र सिंह कसूम्बी, नेमाराम भानावत, दीपक चौरड़िया, मुन्नीदेवी चौहान, भाणूं खां टाक आदि उपस्थित थे।