लोक अदालत 14 को
डेगाना| न्यायालयपरिसर में 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार गोयल करेंगे। तालुका विधिक सेवा समिति डेगाना सचिव मनीष गौड़ ने बताया कि लोक अदालत में चेक अनादरण, धन वसूली के प्रकरणों सहित विभिन्न प्रकरणों का आपसी समझाइश राजीनामे से लोक अदालत में निस्तारण किया जाएगा।