- Hindi News
- स्वाइन फ्लू को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
राजकीयअस्पताल का मंगलवार को एसडीएम रिछपाल सिंह बुरड़क ने स्वाइन फ्लू को लेकर अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में एसडीएम बुरड़क ने आउटडोर, मरीजों की जांच, निशुल्क दवा वितरण, स्वाइन फ्लू संदिग्ध जांच सहित सफाई व्यवस्थाओं को देखा।
एसडीएम ने अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय केडिया से स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण, सफाई व्यवस्था, मरीजों, चिकित्सकों, कर्मचारियों को मास्क लगाने को कहा। इसके बाद एसडीएम बुरड़क ने सभी डॉक्टरों की स्वाइन फ्लू को लेकर बैठक ली। बैठक में डॉक्टरों कार्मिकों को सतर्क रहते हुए तुरंत प्रभाव से स्वाइन फ्लू संदिग्ध सर्दी-जुकाम के मरीजों को दवा के साथ मुख्यालय के अस्पताल में भेजने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी डॉ. संजय केडिया, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. मेहराम महिया, बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र स्वामी, डॉ. भंवरलाल भाकर, डॉ. रामकिशोर सारण सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
डेगाना. राजकीयसामुदायिक अस्पताल में चिकित्सकों की स्वाइन फ्लू को लेकर बैठक लेते एसडीएम रिछपाल सिंह बुरड़क।