पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना| ग्रामलंगोड़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का बुधवार को शिक्षा संबलन कार्यक्रम के तहत एसडीएम रिछपाल सिंह बुरड़क ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को देखकर चिंता जताई। निरीक्षण में एसडीएम बुरड़क ने कक्षा 6, कक्षा 7 कक्षा 8 की कक्षाओं में एक-एक कक्षावार छात्रों की क्लास ली। बुरड़क ने कक्षा 6 में गणित, अंग्रेजी के विषयों पर ब्लैकबोर्ड पर चॉक से प्रश्न लिखे और छात्रों से उत्तर भी लिखवाए। एसडीएम ने छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर संस्था प्रधान सहित शिक्षकों को सख्ती से निर्देश देकर सुधार की बात कही। एबीईईओ रामनिवास चाहर ने पोषाहार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने गूंदीसर की राजकीय माध्यमिक विद्यालय महिया की ढाणी राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए।