एसडीएम ने किया अभियान का शुभारंभ
गौरेडीचाचा झगड़वास पंचायत में सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत कस्बे में मिडिल स्कूल के सामने से सोमवार को उपखंड स्तरीय स्वच्छ भारत अभियान विधिवत शुभारंभ हुआ।
उपखंड अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने डेगाना शहर सहित गांवों में हर महीने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर श्रमदान के रूप में सफाई करने की अपील की।
प्रधान रामपाल महिया ने एकजुट होकर भागीदारी निभाने की बात कही। इससे पहले अभियान में उपखंड अधिकारी प्रधान, सरपंच डॉ. भंवर सिंह राठौड़, मंडल सदस्य पवन पुरोहित सहित ने झाडू लगाकर शुरुआत की। इसके बाद कस्बे के नाले मिडिल स्कूल के पास से एमपी नोहरे के सामने तक सफाई की गई।
डेगाना. स्वच्छभारत अभियान के तहत सफाई करते एसडीएम रिछपाल सिंह बुरड़क प्रधान रामपाल महियां अन्य।