कालवी जयंती के लिए किया जनसंपर्क
स्वर्गीयकल्याणसिंह कालवी की जयंती एवं राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए कार्यकर्ताओं ने रियांबड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
करण सिंह मृगानेणी ने बताया कि कल्याण सिंह कालवी की 80वीं जयंती पर डेगाना में पहली बार राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इसके लिए रियांबड़ी, सैंसड़ा, कोड, कोडिया, सुरियास, बड़ायली, भैंसड़ा कला, आलनियावास, नोखा चांदावतां, गागुडा में लोगों से जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान शिंभू सिंह तिलानेस, छोटू सिंह झगड़वास, ठाकुर अभयसिंह भैंसड़ा, छीतरसिंह राठौड़ रियां, राजवीरसिंह सूरियास, कानसिंह शेखावत रियांबड़ी, संध्या भाटी कोड़ आदि शामिल थे।