पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | डेगाना

भास्कर न्यूज | डेगाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डेगाना

डेगानापंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान शनिवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं के पंचायत समिति सदस्यों के साथ अंदर प्रवेश करने की बात को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा सहकारिता मंत्री अजय किलक में जोरदार विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे के सामने हुए तो एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोला। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक कांग्रेस नेता रिछपालसिंह मिर्धा के बीच बहस हुई। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ पुलिस की सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सीआई नदंराम भादू सहित थानाधिकारियों पुलिस जाप्ते ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं खदेड़ा।

डेगाना पंचायत समिति में शनिवार को प्रधान चुनाव में कांग्रेस की लगातार कई वर्षों से चली रही प्रधान की कुर्सी भाजपा ने छीन ली। कांग्रेस का बहुमत पूरा मिलने के बावजूद भाजपा ने राजनीतिक रणनीति से प्रधान भाजपा का बना लिया है। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत में 12 सीटें, भाजपा के पास 9 सीट थीं, जिसमें भाजपा से बागी होकर दो निर्दलीय जीते दोनों को भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिया था। कांग्रेस के पास 12 पूर्ण बहुमत तो भाजपा के पास 11 का आंकड़ा होने के बावजूद कांग्रेस में क्रोस वोटिंग के चलते 1 वोट से भाजपा की दुर्गा गोदारा राजलौता प्रधान बन गईं। इसमें भाजपा की दुर्गा गोदारा को 12 वोट मिले, तो कांग्रेस की मनोहरी देवी को 11 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रिछपालसिंह बुरड़क ने भाजपा की प्रधान दुर्गा गोदारा राजलौता को घोषित करते हुए शपथ दिलाई।

सहकारिता मंत्री किलक पूर्व विधायक मिर्धा उलझे

डेगाना. अजयसिंहकिलक रिछपालसिंह मिर्धा के बीच बहस हुई।