- Hindi News
- खंडहर स्कूल काे मंत्री ने दिए शिफ्ट करने के आदेश
खंडहर स्कूल काे मंत्री ने दिए शिफ्ट करने के आदेश
डेगानाकस्बे की सबसे पुरानी स्कूल भवन की दयनीय हालत और खतरे को देखते हुए सहकारिता मंत्री अजय सिंह ने इसे डिस्मेंटल कर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुवार को स्कूल का दौरा किया। भवन का निरीक्षण कर हालात जाने और हाथोंहाथ शिक्षा विभाग तो स्कूल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने भवन की जर्जर हालत के बावजूद स्कूल चलाए जाने पर आश्चर्य भी जताया। मौके पर आए एसडीएम रिछपाल बुरड़क को इस मामले में रिपोर्ट बनाकर स्कूल को समानीकरण के तहत बंद पड़े भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम बुरड़क ने एबीईओ सुखसिंह पचार को प्रस्ताव बनाकर डीईओ को तुरंत भेजने को कहा। एबीईओ ने बताया की 71 की छात्र संख्या वाले इस स्कूल में 6 अध्यापक कार्यरत हैं। सहकारिता मंत्री ने छात्र संख्या बढ़ाने और बाकी के शिक्षकों को दूसरी स्कूलों में लगाने के भी निर्देश दिए। जेईएन इंद्र राम चौधरी ने भवन को नकारा घोषित कर दिया। सहकारिता मंत्री किलक के साथ आए भाजपा नेता बिरदीचंद तोषनीवाल, पवन पुरोहित आदि ने कहा कि स्कूल की जगह पर गर्ल्स कालेज का नया भवन बनाया जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने इसका प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया।
डेगाना. स्कूलभवन के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश देते सहकारिता मंत्री किलक।