जीएसएस का दूसरे दिन भी किया घेराव
क्षेत्रके बच्छवारी जीएसएस में गुरुवार शाम लाइन जोड़ते समय करंट लगने से ठेकाकर्मी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को दूसरे दिन भी जीएसएस का घेराव जारी रखा। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने, जीएसएस में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जीएसएस को घेरे रखा।
सुबह डेगाना तहसीलदार हवासिंह वर्मा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डेगाना सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार मीणा, कुचेरा थानाधिकारी जगदीश सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश करते हुए जीएसएस की अव्यवस्थाएं दो दिन में दूर करने का आश्वासन दिया। मगर बच्छवारी सरपंच जगदीश सिंह खोखर, पंचायत समिति सदस्य महावीर सिंह मेड़तिया, श्रवण सिंह आकेली बी सहित ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिर दोपहर एक बजे करीब थानाधिकारी ठेकेदार रामनिवास को लेकर मौके पर पहुंचे।
वहां पौ धाम महंत रामनिवास दास महाराज, दिलीप सिंह बच्छवारी, चेलाराम सारण आदि की मध्यस्थता में ठेकेदार की ओर से चार लाख अजमेर निगम के अधिकारियों की ओर से एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा दो दिन में जीएसएस की अव्यवस्थाएं सुधारने जीएसएस में सरकारी कर्मचारी लगाने के आश्वासन के बाद घेराव बंद कर दो बजे करीब बिजली चालू की गई।
3दिन तक 5 गांव रहे अंधेरे में, लाेग परेशान
जीएसएसपर कार्यरत ठेकाकर्मी की मौत के बाद तीन दिन तक जीएसएस से जुड़े पांच गांव अंधेरे में रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जीएसएस से जुड़े बच्छवारी, दुधड़ास, नैणास, जूनी बच्छवारी खारीयावास गांवों की बिजली बंद रही।
इससे ग्रामीणोें को समस्याओं का सामना पड़ा।
कुचेरा. मौतसे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को दूसरे दिन भी जीएसएस का घेराव जारी रखा।