पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय के साथ तकनीक और नवाचार का प्रयोग करें किसान : बाजिया

समय के साथ तकनीक और नवाचार का प्रयोग करें किसान : बाजिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकिसान मोर्चा की बैठक शहर की एमपी हवेली में आयोजित हुई। जिसमे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हुक्माराम बाजिया ने कहा कि किसान समय के साथ तकनीक नवाचार का प्रयोग करें।

तकनीक के माध्यम से ही किसान का विकास होगा। बाजिया ने कहा कि राजस्थान में संगठन एवं सरकार के बीच अच्छे तालमेल के चलते विकास के कई आयाम स्थापित किए गए है। भाजपा नेता उगमराम सारण ने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार गांव के गरीब एवं किसान को केन्द्र बिंदु मानकर योजना बनाती है। इस मौके पर डेगाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामनिवास खटकड़, महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, डेगाना कृषि मंडी चेयरमेन सीताराम भाट, पूर्णाराम खाती, उग्रराम खाल्या, हरजीराम भादू, पुनाराम मातवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकारिणीका किया विस्तार

मंडलकी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डेगाना शहर किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनमोहन गिलड़ा, महामंत्री भोजराज, छोटूराम भांबू को बनाया उपाध्यक्ष अमित दरक, किशन ढाका, कैलाशचंद पारीक, महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष विष्णु सारण, मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह, मंत्री हनुमान सेन, रमेश प्रजापत, बंशीलाल गिवरिया, सोहन मेगवाल को नियुक्त किया गया है।

डेगाना. एमपीहवेली में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित हुई।

खबरें और भी हैं...