सड़कें क्षेत्र के विकास का रास्ता खोल रही है : किलक
क्षेत्र में बिछ रहा है सड़कों का जाल : मंत्री
सहकारितामंत्री अजय सिंह किलक ने कहा कि क्षेत्र में गौरव पथ योजना के तहत पंचायतवार सड़कों का निर्माण हो रहा है। मिसिंग लिंक योजना के तहत छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विधायक कोटे के तहत भी क्षेत्र में सड़कें बन रही है। किलक ने कहा कि योजनाओं का जनहित में सर्वाधिक उपयोग ही यही उनकी प्राथमिकता है। योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन से ही विकास की राहें निर्मित की जा सकती है। चांदारूण के अटल सेवा केंद्र से पारीक समाज की कुलदेवी बीजल माता के मंदिर तक की सड़क के शिलान्यास के दौरान किलक ने कहा कि पिछले साल समाज के कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। लोगों ने इस दौरान सड़क के निर्माण की मांग रखी थी। ताकि श्रद्धालुओं और आस-पास के ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत मिल सके। इसी को ध्यान में रखकर इस सड़क को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया गया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एईएन लिखमाराम चौधरी, सरपंच भंवरी देवी वैष्णव, बीजल माता मंदिर समिति अध्यक्ष सत्यनारायण तिवाड़ी, रामनिवास खटकड़, मोडूलाल तिवाड़ी तिलानेस, रामकुमार आसोपा, नंदकिशोर मोदानी, घनश्याम पांडिया, जितेंद्र दाधीच, पवन पुरोहित, वीरेंद्र रिणवा, भंवरलाल धोजक, जगदीश तिवाड़ी, बुद्धाराम धोजक, मूलचंद वैष्णव, दीपक वैष्णव, राजाराम पारीक, किशोर बेंदा, नरेश दायमा, रामवतार पारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
डेगाना. प्रभारीमंत्री अजयसिंह किलक शनिवार को डेगाना के नजदीक चांदरूण गांव में मिसिंग लिंक योजना के तहत स्वीकृत सड़क के शिलान्यास समारोह में फीता काट कर शुभारंभ करते हुए।
इन तीन सड़कों का हुआ शिलान्यास
मिसिंगलिंक योजना के तहत स्वीकृत चांदारूण से बीजल माता मंदिर तक की ढाई किमी सड़क 45 लाख की राशि से बनेगी। वहीं करतासर से मोगास तक की एक किमी के लिए 18.88 लाख एवं चुवा से गढ़वा नाडा तक की एक किमी सड़क के लिए 27.50 लाख की राशि स्वीकृत स्वीकृत हुई है। इन सड़कों का निर्माण हो जाने से यहां के बाशिंदों को राहत मिलेगी।
भास्कर संवाददाता | डेगाना
किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की पहली बुनियाद अच्छा और सुचारू परिवहन ढांचा होता है। राजस्थान सरकार की यह हमेशा कोशिश रही है कि वह त्वरित, सुरक्षित और कुशल सड़़क परिवहन नेटवर्क की व्यवस्था करे।
सड़क अवसंरचना के आधुनिकीकरण से ही ग्रामीण स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसी संदर्भ में प्रयास कर डेगाना क्षेत्र के गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ये विचार जिला प्रभारी मंत्री अजयसिंह किलक ने शनिवार को डेगाना के नजदीक चांदारूण गांव में मिसिंग लिंक योजना के तहत स्वीकृत सड़क के शिलान्यास समारोह में कही। इस दौरान ग्रामीणों ने किलक का आभार जताकर अभिनंदन किया।