सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें छलावा : चौधरी
सातवेंवेतन आयोग की सिफारिशें कर्मचारियों के साथ छलावा हैं। पदों में कटौती, निजीकरण को बढ़ावा देना सरकार की कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीतियां हैं। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन की ओर से शुक्रवार को डेगाना रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह बात संघ के मण्डल अध्यक्ष तुलछाराम चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की अनुकूल सिफारिशों को शीघ्र लागू करने, बोनस सीमा खत्म करने, नई पेंशन नीति समाप्त करने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाने, विदेशी पूंजी निवेश पीपीपी मॉडल लागू ना करने, जोनल प्रशिक्षण संस्थानों में बाहरी लोगों के प्रशिक्षण बंद करने सहित कई मांगों को लेकर यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र हमारी मांगे स्वीकार करें अन्यथा बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह चौधरी, सचिव बंशी लाल भाटी, शेर मोहम्मद खान, बीएल रेगर, महेंद्र राज गुर्जर, उम्मीद सिंह, कुम्भाराम, रतनलाल, रईस खान, दामोदर, भगवानराम, तेजराम, दिनेश चंद सहित यूनियन के कई कर्मचारी मौजूद रहे।