प्रदेश सचिव पूर्व मुख्यमंत्री से मिले
डेगाना | यूथकांग्रेस के प्रदेश सचिव गिरधारी राम मुंडेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जोधपुर में मुलाकात की। मुंडेल ने बताया कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया और भाजपा कार्यकाल में कांग्रेस की जनहितैषी योजनाओं को बंद करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मुंडेल ने कहा कि आने वाले समय कांग्रेस का है भाजपा शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है।