पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी के अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस टीम

बजरी के अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस टीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| रियांबड़ी/थांवला

डेगानापुलिस उप अधीक्षक नानगराम मीणा ने बुधवार सुबह रोहिसा में बजरी की अवैध खानों पर दबिश दी। मीणा पादूकलां, थांवला पुलिस जाब्ते के साथ सुबह 4 बजे यहां पहुंचे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध खननधारी अपने वाहन लेकर यहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां से एक कैंपर, दो मोटरसाइकिल, एक खाली ट्रैक्टर को जब्त करते हुए श्रवणकुमार सारण निवासी साडवा चूरू, रामनिवास जाट निम्बी खुर्द, सुखाराम सारण साडवा, महेन्द्र चौकीदार लाडवा, रामेश्वर कुम्हार रोहिसा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खनन में काम लिए जाने वाले अन्य औजार साधनों को जब्त किया है। पुलिस थाना पादूकलां द्वारा बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त कर जुर्माना वसूला गया। खान विभाग के सहायक अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध रूप से बजरी भरकर जा रहे दो डंपर भी पुष्कर में जब्त किए गए।

^मुखबिर द्वारा रोहिसा क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली। पादूकलां एवं थांवला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई की पूर्व में भनक लगने से मौके से अवैध खननधारी फरार हो गए। जो लोग यहां मिले उन्हें धारा 151 में गिरफ्तार किया गया। नानकराममीणा, डीवाईएसपी, डेगाना

खबरें और भी हैं...