डाॅ. चौहान का पीजी में हुआ चयन
थांवला | गांवपीह की चिकित्सा प्रभारी डाॅ. गुरवी चौहान का आॅल इंडिया पीजी मेडिकल एंट्रेंस एक्जामिनेशन में चयन हुआ है। पीजी में चयनित होकर डाॅ. चौहान आगे उच्च स्तर पर एमएस की पढ़ाई करेंगेे। डॉ. चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों सहित माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन काे दिया है। उनके एमएस में सलेक्शन होने पर शुभचिंतकों मित्रों ने उनके पिता माता को बधाई दी है। गुरवी डेगाना सीडीपीओ रेखा चौहान की पुत्री है।