पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रसंघ कार्यक्रम को लेकर विवाद, समारोह में बेनीवाल आएंगे

छात्रसंघ कार्यक्रम को लेकर विवाद, समारोह में बेनीवाल आएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय के उदघाटन का विवाद बढ़ गया। मंगलवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम को रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन का कहना है कि उदघाटन कार्यक्रम पहले हो चुका है और अब दूसरा कार्यक्रम नहीं हो सकता। समझाइश कर कार्यक्रम रुकवाने की कोशिश की, लेकिन छात्रगुट अड़ा रहा और कॉलेज प्रांगण में अनुमति नहीं मिलने पर कॉलेज के पास ही कार्यक्रम स्थल तैयार कर लिया गया।

निजी कार्यक्रम है

^कार्यक्रमविद्यार्थियों द्वारा आयोजित निजी है। हनुमान बेनीवाल राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे हैं। हमारा कार्यक्रम वैधानिक है जाे प्रांगण से बाहर आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का विरोध जायज नहीं है। पूजाचौधरी, छात्रसंघ महासचिव।

संघ का समर्थन नहीं है

^छात्रसंघकार्यालय का उदघाटन मंत्री सांसद द्वारा किया जा चुका है। छात्र गुट कॉलेज का माहौल खराब करने पर तुले हैं। इस कार्यक्रम को छात्रसंघ का कोई समर्थन प्राप्त नहीं है। मनोजजाखड़, छात्रसंघ अध्यक्ष, डेगाना।

माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा

^कॉलेजका माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। छात्रसंघ का उदघाटन पहले ही कर दिया गया है। ऐसे में गैर कानूनी रूप से आयोजन करवाना लिंगदोह कमेटी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। निमंत्रण पत्र मे कॉलेज स्टाफ का नाम लिखवाना गैर कानूनी है। धारा 420 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कल का अवकाश घोषित किया गया है। सुरेशकुमार खींची, प्राचार्य, डेगाना महाविद्यालय।

पदाधिकारियों को कॉलेज प्रशासन ने दिए नोटिस

सोमवारको कॉलेज प्रशासन छात्र गुट के प्रति सख्त नजर आया और तीनों पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर किसी अलग कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने की बात कही। कॉलेज प्रशासन ने दबाव बनाते हुए स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। शाम को प्राचार्य सुरेश कुमार खींची ने महाविद्यालय में आधिकारिक अवकाश घोषित कर दिया। खींची का कहना है कि कॉलेज का माहौल खराब नहीं होने देंगे।

ऐसे गहराया छात्रसंघ विवाद

डेगानाके राजकीय महाविद्यालय का उदघाटन जिला प्रभारी मंत्री अजय सिंह किलक सांसद सीआर चौधरी ने 25 दिसंबर को किया था, उस कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज जाखड़ पहुंचे मगर बाकी तीन पदाधिकारी उपाध्यक्ष आरती जोशी, महासचिव पूजा चौधरी संयुक्त सचिव अनीता चौधरी शरीक नहीं हुई। इनका गुट हनुमान बेनीवाल को बुलाना चाहता था।

खबरें और भी हैं...