पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीत प्रतियोगिता संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गीत प्रतियोगिता संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना | डेगानासहित ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शारदा बाल निकेतन स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर हवन, गीत प्रतियोगिता संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्य प्रेमाराम ने कहा सरस्वती की उपासना से बुद्धि एवं ज्ञान की प्रप्ति होती है। रामपाल रेनीवाल ने भी संबोधित किया। महंत वरुण महाराज ने कहा बसंतोत्सव का आगमन हर प्राणी के जीवन में राग, रंग और उल्लास का संचार करने वाला माना जाता है। इसी प्रकार डेगाना की शारदा महिला महाविद्यालय में भी बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुए। पूर्व व्याख्याता परसाराम बिंदा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर दीपक पारीक, रोहित, प्रह्लाद सिंह, जगदीश नाथ, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, आरती माली, हरेन्द्र प्रजापत सहित मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...