पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका शिक्षा से ही प्रगति संभव : बिन्दा

बालिका शिक्षा से ही प्रगति संभव : बिन्दा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना | बेटियांअनमोल है, ये जहां भी होती वहां खुशियां होती है। इसीलिए बेटियों को देवी का दर्जा दिया गया है। यह बात नगरपालिका अध्यक्ष राधाकिशन बिन्दा ने राजकीय हेड़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को उपखंड स्तरीय बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्राएं अध्ययन जारी रख विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर सामाजिक विकृतियों को जड़ से मिटाने में अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। भामाशाह द्वारका प्रसाद हेडा ने कहा कि सरकार की ओर से गार्गी पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि पुरस्कार देने से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति लगाव पैदा होता है। विशिष्ट अतिथि पार्षद मंजू पुरोहित,वरेन्द्र रिणवा, प्रधानाचार्या निर्मल शर्मा, गोपीकिशन प्रजापति, बिशनसिंह सहित ने सम्बोधित किया।

318छात्राओं को मिले गार्गी पुरस्कार

बसंतपंचमी के अवसर पर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली कुल 318 छात्राओंं को गार्गी पुरस्कार के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। डेगाना शहर की मयूर सीनियर सैकण्डरी स्कूल की सार्वाधिक उपखंड स्तर पर 44 छात्राओ को गार्गी पुरस्कार मिला। वीर तेजा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, मयूर सीनियर सैकण्डरी स्कूल डेगाना, विद्या सागर स्कूल, गायत्री स्कूल डेगाना, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्ल्यू रोज उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजस्थान माध्यमिक स्कूल, शारदा बाल निकेतन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेगाना, सरस्वती स्कूल डेगाना गांव सहित ग्रामीण क्षेत्र की सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों की छात्राओं को गार्गी पुरस्कार चेयरमैन राधाकिशन बिन्दा के हाथों से प्रदान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और विद्यालय के स्टाफ ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...