पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमेवाड़ जैन ट्रस्ट भवन का उद‌्घाटन

श्रीमेवाड़ जैन ट्रस्ट भवन का उद‌्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़। श्रीमेवाड़ जैन ट्रस्ट द्वारा कामलीघाट चौराहा पर सामुदायिक सेवा केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि। भास्कर

भास्कर न्यूज|देवगढ़

देवगढ़-मदारियाक्षेत्र में पीपली नगर रोड पर कामलीघाट चौराहा पर श्रीमेवाड़ जैन ट्रस्ट के बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन हुआ। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष मेवाड़ जैन ट्रस्ट शांतिलाल बोराणा ने की। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि विधायक हरिसिंह रावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष मेवाड़ तेरापंथ कॉन्फ्रेंस बसंतीलाल बाबेल, जेठमल, हस्तीमल, पारस मल, सुरेश कुमार, समर्थ लाल, पदमचंद दक, सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन मल जैन, जुगराज नाहर, भंवरलाल पीतलिया, प्रकाश चन्द मुथा, गौतम चन्द बोहरा, महावीर चन्द बोहरा, कैलाश चन्द बोहरा थे। उद्घाटन समारोह में सांसद राठौड़ ने कहा कि भामाशाहों की वजह से मेवाड़ की धरा पूजनीय रही है।

विधायक हरिसिंह रावत ने प्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 प्रतिशत पैसा यहां खर्च करें। इससे आने वाली पीढ़ी को सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने प्रवासियों से यहां उद्योग-धंधे स्थापित कर क्षेत्र की जनता को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शान्तिलाल बोराणा ने विचार रखे। इस कार्यक्रम में 70 उद्योगपतियों ने भाग लिया। सूरत, अहमदाबाद, बैंगलोर, महाड सहित कई स्थानों से प्रवासी पहुंचे।

मेवाड़ कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष बाबेल ने समाज के अभावग्रस्त तबके को ऊपर उठाने, समाज की कुप्रथा को दूर करने की बात कही।

समारोह में सचिव गौतम बोहरा, तेरापंथ टीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि लोढ़ा, ओसवाल मदारिया जैन समाज बैंगलुरु अध्यक्ष पुखराज मेहता, बिन्दू नगावत, प्रेमराज सुमावत, रमेश दक, चंदन मल जैन, पारस मल दक, ललित मांडोत, चेतन प्रकाश डूंगरवाल ने समारोह को सम्बोधित किया। संचालन आलोक ने किया। समारोह के दौरान भवन निर्माण के मुख्य सहयोगी महावीर चन्द, गौतम चन्द, सम्पत लाल रमेश चन्द दक, बाबू लाल, उत्तम चन्द, कुन्दन मल, मनोहरलाल भटेवरा, प्रकाश चन्द शिवलाल, महेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार पोखरना, भंवरलाल, शान्तिलाल, विमल कुमार, विनोद पीतलिया, प्रकाश चन्द, दीपक कुमार, ध्रुव कुमार बाबेल का सम्मान किया गया। गत रात को कवि सम्मेलन रखा गया। समारोह में पूर्वप्रधान चिरंजीलाल टांक, भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, केसरीमल वेद, शान्तिलाल जैन, ईश