नाबालिग का अपहरण का मामला दर्ज
राजसमंद| देवगढ़थाने में रविवार को नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गुजरी दरवाजा देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। उसने रेलवे फाटक देवगढ़ निवासी देवीलाल पुत्र पृथ्वीराज गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री 11 दिसंबर को घर पर सो रही थी। इस दौरान आरोपी उसका अपहरण करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।