- Hindi News
- देवगढ़ नगर पालिका की बैठक में रावण दहन को लेकर हंगामा, बैठक निरस्त
देवगढ़ नगर पालिका की बैठक में रावण दहन को लेकर हंगामा, बैठक निरस्त
देवगढ़नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक शनिवार को हुई। इसमें करणी माता विशाल पशु मेला पर चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के हंगामे के साथ हाथा पाई की नौबत गई। रावण दहन के टेंडर के विषय को लेकर पार्षदों के बीच जोरदार हंगामा हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे नाराज होकर अध्यक्ष ने बैठक निरस्त कर दी और बाहर चले गए।
नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक की शुरुआत में गत बैठक की कार्यवाही के बिन्दुओं पर चर्चा के दौरान ही पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा, लेकिन शुरुआत में सदन में हंगामा नहीं रहा। इस दौरान करणी माता विशाल पशु मेले को लेकर विपक्ष ने गत वर्ष मेले से हुई आय-व्यय का ब्यौरा मांग लिया जिस पर अध्यक्ष शोभालाल रेगर ने सदन को बताया कि गत वर्ष मेले में 14 लाख रुपए खर्च हुऐ हैं, जबकि आय 10 लाख की ही हुई। उन्होंने वर्तमान नगर पालिका बोर्ड का यह अन्तिम मेला बताते हुए मेले के कार्यक्रम में सदस्यों से सहयोग का आग्रह किया। सभा में सदस्यों ने बढ़ती महंगाई के कारण मेले में लगने वाली दुकानों के प्लॉटों, बिजली झूला, मनोरजंन, मार्केट, सहित कई विषयों पर चर्चा के बाद किराया राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। रावण दहन के टेंडर के विषय को लेकर पार्षदों के बीच जोरदार हंगामा हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे नाराज होकर अध्यक्ष ने बैठक निरस्त कर दी और बाहर चले गए।
देवगढ़। आयोजित बैठक में उपस्थित अध्यक्ष पार्षदगण।