पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण मिला, कुत्तों ने नोच रखा था

कन्या भ्रूण मिला, कुत्तों ने नोच रखा था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़|क्षेत्र केसांगावास में गुरुवार सुबह मृत कन्या भ्रूण मिला। इसे कुत्ते नोंचते मिले। बच्चों ने कन्या भ्रूण को कुत्ते से छुड़ाया। दो से तीन दिन पुराना भ्रूण करीब 8-9 माह का था। पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार करवा दिया है।

कामलीघाट चौकी प्रभारी पारसमल ने बताया कि सांगावास में गुरुवार सुबह सात बजे गांव में घर के बाहर खेलते बच्चों को कुत्ता कुछ नोंचते हुए दिखा तो शोर पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची। उसका नगर के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल के डॉ. सुरेश मीणा ने बताया कि भ्रूण 8 से 9 माह का है। उसकी नाभी में ब्लू रंग का क्लिप भी लगा हुआ है। संभवतया जन्म के बाद भ्रूण की मौत हुई है। इसका बाया पैर घुटनों से खाया हुआ है। इसको लेकर सांगावास निवासी कबीरसिंह पुत्र सुजानसिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जन्म के बाद मौत होने पर भ्रूण को फेंक दिया गया।

देवगढ़ . सांगावासमें भ्रूण मिलने पर ग्रामीणों की भीड़।