- Hindi News
- देवगढ़ में बीएसएनएल की लाइन कटने से बैंक में लेनदेन ठप
देवगढ़ में बीएसएनएल की लाइन कटने से बैंक में लेनदेन ठप
देवगढ़। | भीम-देवगढ़मार्ग पर गुरुवार सुबह बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से एक घंटे तक नेट सेवा बंद हो गई। जिससे बैंकों में लेन-देन का कार्य ठप रहा। जानकारी के अनुसार भीम से देवगढ़ बीच बीएसएसएल की लाइन कटने से देवगढ़ क्षेत्र में मोबाइल, फोन नेट सेवा पूरी तरह से सेवा ठप हो गई। नेट सेवा बंद होने से सुबह दस से 11 बजे तक बैंकों में लेन-देन पूरी तरह से ठप रहा। बैंकों में सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ आना शुरू हो गई। बीएसएनएल के जेटीओ राकेश नवल ने बताया कि भीम- देवगढ़ बीच लाइन ओएफएसी कटने से सेवा प्रभावित हुई।