देवगढ़। | नगरके समीप गांव कानीयाना में गत रात्रि को बाडे़ में आग लगने से चारे के चार कुंदे जल गए। पुलिस ने बताया कि कानीयाना निवासी पूनम सिंह रावत के आग से लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर देवगढ़ से दमकल वाहन पहुंचा और ग्रामीणों की मदद सेे आग पर काबू पाया।