- Hindi News
- जीप में फंसकर 15 मिनट उलटा लटकता रहा घायल नदी में गिरा, सुबह शव निकाला
जीप में फंसकर 15 मिनट उलटा लटकता रहा घायल नदी में गिरा, सुबह शव निकाला
क्षतिग्रस्त हुई कार
शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
बस के 25 यात्रियों की जान बची
रातदो बजे ट्रावेल्स बस जीप की टक्कर हुई। जीप नदी की पुलिया के किनारे जा फंसी। जीप में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य एक युवक का पैर जीप में फंसने से घायल अवस्था में 15 मिनट तक नदी में उलटा लटकता रहा। जीप के परखच्चे उड़ने से लोगों के बचाने का प्रयास सफल नहीं हुआ। कुछ देर में युवक नदी में जा गिरा। अंधेरी और सर्द रात होने से कोई नदी में नहीं उतरा। शव सुबह निकाला गया। दोनों दूर के रिश्ते में ममेरे भाई थे।
हादसा चारभुजा थाना क्षेत्र के गोमती नदी पुलिया पर बुधवार रात दो बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे में जीप चालक अमरतिया निवासी कमलेश (25) पुत्र पन्नालाल सरगरा और मदनलाल (19) पुत्र भैरुलाल सरगरा की मौत हो गई। कमलेश जीप चला रहा था। ये दोनों बुधवार रात को जीप से सवारियों को छोड़कर गोमती से अमरतिया अपने घर जा रहा थे। गोमती नदी पुिलया पर सामने से अजमेर से रही ट्रावेल्स बस ने टक्कर मार दी। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जीप में कमलेश के पास बैठा मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान जीप के परखच्चे उड़ गए और बस का केबिन वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान जीप पुलिया किनारे अटक गई। मदनलाल का एक पैर जीप में फंस गया और वह परिचालक साइड से पुलिया के नीचे उलटा लटक गया।
पानी वाली साइड में होने से बचाया नहीं जा सका
प्रत्यक्षदर्शियोंने बताया कि जीप में पैर फंसने से वह उल्टा करीब 15 मिनट तक लटकता रहा। लेकिन जीप के पानी वाली साइड में होने से कोई उसे बचा नहीं पाया। रात को मौजूद लोगों ने कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसका जीप से पैर निकल गया और वह सीधा गोमदी नदी में जा गिरा। इस दौरान कड़ाके की ठंड और अंधेरे के कारण किसी की भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर डीएसपी चंदन सिंह, चारभुजा थानाप्रभारी घनश्याम सिंह देवड़ा, एएसआई भगवत सिंह मौके पर पहुंचे।
मौत की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई। दोनों के शव दोपहर 12 बजे जैसे ही गांव पहुंचे, कोहराम मच गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कमलेश पेशे से जीप चालक था। उसे अमरतीया में रहने वाले नाना ने गोद ले रखा था। वह परिवार में इकलौता बेटा और विवाहित था। जबकि मदनलाल पहले मुंबई में नौकरी