पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सेवा दिवस पर स्कूल में प्रतियोगिताएं

विधिक सेवा दिवस पर स्कूल में प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिक सेवा दिवस पर स्कूल में प्रतियोगिताएं

देवगढ़ | ग्रामपंचायत काकरोद के राजकीय आदर्श माध्यमिक स्कूल में विधिक सेवा दिवस रखा गया। अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा ने की। प्रतियोगिता संचालक राजमल जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध, बालश्रम तस्करी की रोकथाम पर वाद-विवाद, धूम्रपान, तंबाकू निषेध पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। निबंध में मोहनलाल गुर्जर प्रथम, महावीर प्रजापत द्वितीय, वाद-विवाद पक्ष में नीतू कुंवर, विपक्ष में रामसिंह, पोस्टर में नीतू जोशी प्रथम, मुकेश प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महेश चन्द्र, रामलाल, देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

सरकारीयोजनाओं में बचत खाता दोबारा खुलवाने की जरूरत नहीं

उदयपुर | प्रधानमंत्रीजन-धन योजना भामाशाह योजना में जिनके पहले से बचत खाते हैं, उन्हें वापस नए बचत खाते खुलवाने की जरुरत नहीं है। उन्हें केवल अपने बैंक को सूचित करना है कि वे प्रधानमंत्री जन-धन योजना भामाशाह योजना का लाभ लेना चाहते हैं। यह जानकारी कलेक्टर आशुतोष पेडणेंकर ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि जिनके पहले से आधार कार्ड बने हैं, उन्हें भी नए आधार कार्ड बनाने की जरूरत नहीं है। वे केवल आधार कार्ड संख्या भामाशाह कार्ड में दर्ज करवा दें। भामाशाह योजना में गलत आधार फीड होने से योजना से भी लोग वंचित हो जाएंगे। इसके अलावा एक से अधिक बचत खाते खुलवाने से योजना का लाभ दो बार नहीं मिलेगा। भारत सरकार ने भी सूचित किया कि केवल बैंक को सूचना देने एवं रूपी कार्ड जारी करवाने से योजना का लाभ मिल सकेगा।

बिजलीकटौती कब होगी, ऑनलाइन देख सकेंगे

उदयपुर | आपकेइलाके में बिजली कटौती कब होगी। यह जानने के लिए सिर्फ एक क्लिक करना होगा। बिजली कंपनियों ने कटौती की जानकारी ऑनलाइन देने का फैसला किया है। बहुत जल्द बिजली कंपनियों की वेबसाइट bijaliaajtak.com पर पूरी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। बिजली कटौती से लेकर बिजली की खरीद किस कीमत पर की जा रही है, यह भी देख सकेंगे। यह जानकारी डिस्कॉंम चेयरमैन आरजी गुप्ता ने दी।